विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई

  • Nov 22, 2025
Khabar East:Vinod-Kumar-Shukla-receives-Jnanpith-Award-CM-Sai-congratulates-him
रायपुर,11 नवंबरः

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके रायपुर निवास में दिया गया। छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है। ज्ञानपीठ पुरस्कार सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है जो भारतीय ज्ञानपीठ किसी लेखक को साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कारसे सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है।

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा "यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि विनोद कुमार शुक्ल को यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान साहित्य जगत में उनके अद्वितीय योगदान को प्रदर्शित करता है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा-"छत्तीसगढ़ के गौरव और देश के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत का प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कारउनके रायपुर स्थित निवास पर प्रदान किया गया है। उन्हें बधाई। हम विनोदजी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: