बिहार में वज्रपात से अबतक 15 की मौत, 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Aug 01, 2024
Khabar East:15-dead-due-to-lightning-in-Bihar-heavy-rain-alert-in-16-districts
पटना,01 अगस्तः

बिहार में एकबार फिर वज्रपात ने क़हर बरपाया है। प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से अबतक 15  लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। हालांकि, इसके साथ ही बिहार में मानसून ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ी है। पटना के साथ-साथ कई जिलों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के 16 जिलों में बारिश की संभावना जतायी है।बिहार में ठनका गिरने से अबतक 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें सासाराम और जहानाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं सारण, औरंगाबाद और नालंदा में 2-2 लोगों की मौत हुई है। जमुई में एक शख्स आकाशीय बिजली की चपेट में आया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं, रोहतास में भी 2 लोगों की मौत हो गयी है।रोहतास के करगहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार की पांच महिलाओं समेत 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें शंकर राम और विवेक कुमार की मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। चार लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 2 लोगों की मौत हो गयी है।

 वहीं, बिहार में बारिश की बात करें तो गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ बेगूसराय, अरवल, नालंदा, औरंगाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, लखनऊ से टर्फ लाइन गुजर रही है। इस वजह से पटना समेत राज्यभर में मानसून करीब 10 दिन बाद एक्टिव हुआ है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: