आईपीएस संतोष सिंह ने ग्रहण किया कोरबा पुलिस अधीक्षक का पदभार

  • Jul 11, 2022
Khabar East:IPS-Santosh-Singh-assumed-the-charge-of-Korba-Superintendent-of-Police
कोरबा, 11 जुलाईः

जिला में नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, कोरबा सीएसपी योगेश साहू, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, दर्री सीएसपी लितेश सिंह, यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, आरआई अनथराम पैंकरा, सूबेदार भूनेश्वर कश्यप सहित पुलिस कर्मचारियों ने स्वागत किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: