नगर निगम महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

  • Nov 09, 2022
Khabar East:Municipal-corporation-mayor-accused-of-corruption-BJP-demonstrated
रायपुर, 09 नवंबरः

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में नगर निगम महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए तेलीबांधा से लेकर वीआईपी चौक तक प्रदर्शन किया गया। महापौर एजाज ढेबर व नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से किए जा रहे निर्माण की दीवार को भाजपा ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम दिया । रायपुर नगर निगम अंतर्गत तेलीबांधा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फंड के माध्यम से सड़क डिवाइडर में सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। जिसका आधे से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। भ्रष्टाचार तब उजागर हुआ जब कुछ दिन पूर्व निगम द्वारा इसका टेंडर जारी किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह ना केवल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पैसों का दुरुपयोग है ,अपितु स्पष्ट भ्रष्टाचार है। ऐसा कैसे संभव है कि किसी कार्य का टैंडर जारी हुए बिना ही काम चालू हो गया और आधे से अधिक निर्मित भी हो गया और इस पर निगम के जोन कंडीशनर गैर जिम्मेदाराना बयान जारी करते हैं कि नहीं मालूम कौन यह कार्य करवा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को बड़ी संख्या में तेलीबांधा चौक पहुँचे, जहाँ से माना विमानतल मुख्य चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए महापौर और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ।

  सभी ने हाथों में वॉल ऑफ करप्शन की तख्तियां ले रखी थी एवं महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ ,नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता तेलीबांधा चौक से व्ही आई पी रोड चौक तक पैदल गए । निगम द्वारा लगाए गए स्वागत संदेश बोर्ड और मुख्यमंत्री के चित्र के सामने भी जमकर नारेबाजी की ।

Author Image

Khabar East

  • Tags: