कांग्रेस विधायक सुरेश राउतारय के बेटे मन्मथ बीजद में शामिल

  • Mar 27, 2024
Khabar East:Odisha-Congress-MLA-Suresh-Routrays-son-Manmath-joins-BJD-ahead-of-2024-elections
भुवनेश्वर,27 मार्चः

कांग्रेस को एक और झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और जटनी विधायक सुरेश राउतराय के बेटे मन्मथ राउतराय बुधवार को ओडिशा में 2024 के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए।

मन्मथ ने अपने कई समर्थकों और कुछ पार्षदों के साथ एक रैली निकाली और बीजद मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजद में शामिल हुए।

बीजद में शामिल होने से पहले मन्मथ ने कहा कि उनके पिता सुरेश राउतराय और सीएम नवीन पटनायक दोनों की विचारधारा एक ही है और, वे ओडिशा के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

 मेरे कई सपने हैं और बहुत सारा काम करने की जरूरत है। यह हमारी तीसरी पीढ़ी है और मेरे पिता ने हमें हमेशा लोगों के साथ रहना सिखाया है। हम एक प्रतिबद्ध परिवार हैं। मेरे पिता ने भारी मन से मुझे बीजद में शामिल होने की अनुमति दी है, लेकिन हमें बदलाव स्वीकार करना होगा।

मन्मथ ने 2023 में अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था कि वह 2024 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर नहीं लड़ेंगे, भले ही उनके पिता दशकों से सबसे पुरानी पार्टी में हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: