सांसद सुदर्शन भगत ने छात्रों से मुलाकात कर छात्रों के साथ व्यतीत हुए संकट के पल को उनकी मुख से सुना। मुलाकात के दौरान संदीप चौधरी और उर्मिला कुमारी ने भारत सरकार के प्रयासों को सराहा। सुदर्शन भगत ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर आने वाले समय में यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों को यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं। साथ ही राज्य एवं देश के बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था सरल एवं सुलभ मुहैया हो सके, इसे लेकर राज्य और केंद्र सरकार से भी बात करूंगा। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।