स्टील फैक्ट्री में हादसा, क्रेन ऑपरेटर की मौत

  • Sep 08, 2022
Khabar East:Crane-operator-dies-in-steel-factory-accident
रायपुर, 08 सितंबरः

रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां भट्ठी फटने से एक क्रेन आपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उरला पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। भट्ठी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि क्रेन आपरेटर का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: