ओडिशा के पूर्व भाजपा विधायक आदित्य माधी का निधन

  • Jul 03, 2024
Khabar East:Former-BJP-MLA-From-Odisha-Aditya-Madhi-Passes-Away
भुवनेश्वर,03 जुलाईः

मलकानगिरी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता आदित्य माधी ने बुधवार को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम 5 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, वह क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे और दो साल पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

वह मलकानगिरी के पडिया ब्लॉक में बापनपल्ली पंचायत के रादनपल्ली के निवासी थे। उन्होंने 2009 और 2014 में भाजपा के टिकट पर मलकानगिरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में उन्होंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। माधी भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके थे। भाजपा ने हाल ही में संपन्न चुनाव में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। पार्टी ने उनकी जगह नरसिंह मदकामी को टिकट दिया था।

 वहीं, ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व विधायक माधी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि आदित्य माधी ने विधायक रहते हुए मलकानगरी के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होने मलकांगरी जिले में भाजपा को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई। जिले के लोग माधी को हमेशा एक लोकप्रिय राजनेता के रूप में याद रखेंगे।

 मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: