नीतीश कैबिनेट में 41 एजेडों पर मुहर, पत्रकारों के पेंशन में बढ़ोतरी

  • Jul 29, 2025
Khabar East:41-agendas-approved-in-Nitish-cabinet-increase-in-pension-of-journalists
पटना,29 जुलाईः

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे से आयोजित हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। मीटिंग में 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। साथ ही बिहार पत्रकार पेंशन सम्मान योजना में बदलाव करने की भी स्वीकृति दी गई है।

 बिहार राज्य खेल अकादमी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के अंतर्गत और सैनिक एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 1121 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। वहीं, 7 डॉक्टर को आज बर्खास्त किया गया है, जबकि युवा आयोग में 6 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है।

 सीएम नीतीश की कैबिनेट ने पटना में राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण के लिए 675 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की है। साथ ही केंद्रीय सड़क निधि अंतर्गत आने वाले सारण जिले के छपरा शहर के गांधी चौक से नगर पालिका चौक के लिए फ्लाईओवर निर्माण को लेकर 696 करोड़ 26 लाख 71000 रुपए मंजूर किए गए हैं।

 सुपौल जिला अंतर्गत आने वाले छातापुर प्रखंड की 23 पंचायत के 63 गांव में जिला आपूर्ति के लिए 320 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं, 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्विपमेंट और फर्नीचर मद के अंतर्गत बर्तन सेट खरीदने के लिए 115 करोड़ 90 हजार रुपए दिए गए हैं।

 बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन के लिए एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही बिहार पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2020 में संशोधन करने की भी स्वीकृति मिली है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: