झारखंड में शुरू हुआ 'सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान'

  • Jul 02, 2025
Khabar East:Adopt-cleanliness--drive-away-diseases-campaign-started-in-Jharkhand
रांची,02 जुलाईः

केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर झारखंड के सभी नगर निकायों में 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक विशेष स्वच्छता और जागरूकता अभियान 'सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ' 2025 चलाया जा रहा है। इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार की ओर से सभी निकायों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग की अपर सचिव ज्योत्सना सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निकायों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई अभियान को सफल बनाने का निर्देश दी। इस अभियान के तहत शहरी निकायों में रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहरी प्रशासन के द्वारा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए आवश्यक निवारक सफाई और इसे बढ़ावा देने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान के तहत इन बातों पर होगा जोर

Ø  कचरा संभावित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान।

Ø  सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई।

Ø  जल गुणवत्ता के लिए पर्याप्त सैंपल लेना।

Ø  अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए त्वरित आकलन और तत्काल कार्रवाई।

Ø  अंतर-विभागीय समन्वय और निगरानी।

Ø  दैनिक अपशिष्ट संग्रह और परिवहन।

Ø  आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं।

Ø  सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति और जल कार्यों का रख रखाव।

Ø  सुरक्षा-रोकथाम और उपचार रणनीति को अपनाना।

Ø  घर घर जाकर लोगों को जागरुक करना।

Author Image

Khabar East

  • Tags: