ओडिशा सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों डॉ. अरबिंद कुमार पाढ़ी और सुशील कुमार लोहानी को एपेक्स ग्रेड में पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
1996 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अरबिंद कुमार पाढ़ी को अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर ही कार्यरत रहेंगे।
वर्तमान में डॉ. पाढ़ी कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव तथा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मान्यता मिली है।
वहीं, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी को एपेक्स ग्रेड में प्रोफॉर्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।