भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

  • Feb 09, 2026
Khabar East:BJP-National-President-Nitin-Nabin-received-a-grand-welcome-at-Patna-Airport
पटना,09 फरवरीः

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के नेता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनका भव्य सस्वगत किया। बता दें, पटना के दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन से भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा नेताओं में भी खास उत्साह है। पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह प्रदेश में पहला आगमन है। अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए पटना को सजाया गया है।

  पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है  जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। सभी के हाथों में फूल और माला है। सभी अपने नेता का दीदार करने के लिए पलके बिछाए बैठे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: