भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्रमशः ब्रम्हपुर और रायगड़ा में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए 28 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। ओडिशा यूनिट के पूर्व भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने बताया कि ब्रम्हपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा नवरंगपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
भाजपा आगामी आम चुनावों के लिए कमजोर सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का राज्य का दौरा लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार बीजेपी ओडिशा में अपनी पकड़ मजबूत करने के भरपूर कोशिश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 28 अप्रैल को रायगढ़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए ओडिशा आ रहे हैं। कांग्रेस नेता सप्तगिरि शंकर उलाका ने कहा कि कोरापुट संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान से पहले एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी जिले में रैली करेंगी।
उलाका ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके तहत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी प्रचार करने आएंगे।