सीएम ममता का ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का रास्ता साफ

  • Mar 14, 2025
Khabar East:CM-Mamta-cleared-the-way-for-lecture-at-Oxford-University
कोलकाता,14 मार्चः

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से ममता को को लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए आधिकारिक अनुमति मिल गई है। वह अगले हफ्ते लंदन के दौरे पर जाएंगी। सीएम ममता बनर्जी होली के बाद 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी, जहां वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगी। ममता ने पिछले साल कोलकाता स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान किया था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है।राज्य प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया था सीएम ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक कल्याण परियोजनाओं के सिलसिले में निमंत्रित किया है। वह ऑक्सफोर्ड में 27 मार्च को लेक्चर देंगी।पिछले हफ्ते राज्य सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी ने न्योता स्वीकार कर लिया है और उनके ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सामाजिक कल्याण योजनाओं पर भाषण देने की उम्मीद है। इसके बाद, वह लंदन में एक बिजनेस कॉन्क्लेव भी आयोजित कर सकती हैं। ममता को नवंबर 2023 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर जोनाथन मिची की ओर से लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

 सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता 21 मार्च को कोलकाता से विमान के जरिए दुबई पहुंचेंगी। फिर वह वहां से लंदन के लिए रवाना होंगी। ऑक्सफोर्ड में लेक्चर देने के अलावा सीएम ममता के लंदन में कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। वह वहां कुछ दिग्गज उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगी और उनके साथ बैठक करेंगी। यात्रा के दौरान ममता दुबई में भी कुछ उद्योगपतियों के साथ बैठक कर सकती हैं। 

Author Image

Khabar East

  • Tags: