सीएम साय ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 375 नई एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

  • Mar 31, 2026
Khabar East:CM-Sai-inaugurated-375-new-ambulances-for-the-108-Sanjeevani-Express
रायपुर,31 मार्चः

प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 375 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। इस सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल के अंतर्गत 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों के अलावा पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। यह सेवा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24×7 ईएमटी एवं पायलट की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया है। एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन, पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 41 प्रकार की आपातकालीन दवाओं सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन्हें चलते-फिरते नवजात आईसीयूके रूप में स्थापित करती हैं।

 यह समग्र पहल प्रदेश के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि 2 साल से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के विभाग में विकास हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 15 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में आधे घंटे के अंदर ये एंबुलेंस पहुंचेगी। पहली बार नवजात शिशुओं के लिए पांच संभाग मुख्यालय में नियोनेटल एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: