नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

  • Mar 31, 2026
Khabar East:Stampede-at-Sheetla-Temple-in-Nalanda-Eight-Devotees-Dead-Several-Injured
नालंदा,31 अगस्तः

बिहार के नालंदा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां शीतला मंदिर में सुबह-सुबह भगदड़ मच गई। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि, कई घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं। दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 नालंदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि, चैती माह का आखिरी मंगलवार है। बिहारशरीफ में मां शीतला मां का मंदिर है। यहां आज सुबह भगदड़ मच गई। आठ लोगों की मृत्यु हुई है और 5 का इलाज जारी है। एक को पटना पीएमसीएच और 2 को रिम्स पावापुरी रेफर किया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा दिया जाएगा। सीएम रिलिफ फंड से भी मुआवजा दिया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: