मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

  • Sep 19, 2019
Khabar East:Chief-Minister-Nitish-Kumar-took-stock-of-the-rising-water-level-of-Ganga
पटना,19 सितंबरः

बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है और गंगा के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसका जायजा लेने खुद सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से निकले। सीएम ने पटना के दीघा से लेकर गायघाट तक गंगा के जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान सीएम के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार और जलसंसाधन विभाग के प्रधान सचिव मौजूद रहे।गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है। इस वजह से गांव के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। सड़कों पर पानी आने के कारण आने-जाने में भी लोगों को ससस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंगा से सटे दियारा इलाके की बात करें तो फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: