मृतक दिनेश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

  • Apr 24, 2025
Khabar East:Chief-Minister-Sai-attended-the-funeral-of-the-deceased-Dinesh
रायपुर,24 अप्रैलः

जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट वीरभद्र नगर रायपुर में किया गया। दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुबह 9 बजे दिनेश मीरानिया के निवास से उनकी अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकली। इससे पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिनेश मीरानिया के निवास पहुंच।. वहां उन्होंने दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही सरकार के कई अन्य नेता और पदाधिकारी दिनेश मीरानिया के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपनी दो दिवसीय मुंबई यात्रा बीच में छोड़कर वापस रायपुर लौटे। वे मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचे और दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात एक बार फिर कही।

Author Image

Khabar East

  • Tags: