बड़बिल में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी घायल

  • Feb 01, 2026
Khabar East:Dreaded-Criminal-Injured-In-Police-Encounter-In-Barbil
भुवनेश्वर,01 फरवरीः

केंदुझर जिले के बड़बिल इलाके में जंगल के भीतर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात बैंक लुटेरा घायल हो गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में शामिल सिपु कुमार ओडिशाझारखंड सीमा पर स्थित टांकरा जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के दौरान सिपु भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बड़बिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 यह लूट की घटना कुछ दिन पहले हुई थी, जिसमें सिपु फरार हो गया था, जबकि उसके तीन अन्य साथी गिरफ्तार कर लिए गए थे। सिपु कुमार के खिलाफ ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई थानों में अनेक मामले दर्ज हैं। वह एक वांछित अंतर-राज्यीय अपराधी है और बिहार के पटना जिले के पिपरा गांव का रहने वाला है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: