जमुई में दुकानदार व बेटों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

  • Feb 01, 2026
Khabar East:A-shopkeeper-and-his-sons-were-attacked-in-Jamui-the-entire-incident-was-captured-on-CCTV
जमुई,01 फरवरीः

बिहार के जमुई जिले के महाराजगंज इलाके में शनिवार देर शाम एक बैग दुकान संचालक और उनके दो बेटों के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की, जिसमें दुकानदार मो. जावेद खान और उनके पुत्र मो. फिरदौस खान और मो. रिजवान खान घायल हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से जानकारी ली।

 पीड़ित के अनुसार, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बाद कुछ युवक उनकी दुकान में छिपना चाहते थे, मना करने पर बदमाशों ने बदला लेते हुए हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: