भुवनेश्वर यूपीआईडी अंतर्गत मंचेश्वर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईली) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक ज्ञाननंद साहा के खिलाफ लापरवाही, कर्तव्य में कोताही और आधिकारिक जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
जनहित और लोकसेवा के हित में उन्हें निलंबित करना उचित समझा गया। पुलिस महानिदेशक ने PMR-1940 के नियम 840 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए ज्ञाननंद साहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।
निलंबन की अवधि के दौरान वह भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त के अनुशासनात्मक नियंत्रण में रहेंगे। इस दौरान उन्हें ओडिशा सर्विस कोड के नियम 90 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता (S.A.) और महंगाई भत्ता (D.A.) दिया जाएगा।