नंदनकानन चिड़ियाघर में दो शावकों का जन्म, शेरों की संख्या बढ़कर 24 हुई

  • Sep 07, 2026
Khabar East:Nandankanan-Zoo-Welcomes-Two-Lion-Cubs-Lion-Strength-Touches-24
भुवनेश्वर,07 सितंबरः

नंदनकानन प्राणी उद्यान में एशियाई शेरों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। शेरनी माया ने दो शावकों को जन्म दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शेर शिवम के साथ मेटिंग के बाद माया की यह पहली गर्भावस्था थी, जिसमें उसने दो शावकों को जन्म दिया। इन शावकों का जन्म चिड़ियाघर में संकटग्रस्त एशियाई शेरों के प्रजनन कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

शिवम और माया दोनों शुद्ध नस्ल के एशियाई शेर हैं और दोनों का जन्म शेरनी रेवा से हुआ था। माया के दो नवजात शावकों के जन्म के साथ नंदनकानन में शेरों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

 चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार, शेरनी माया और उसके दोनों नवजात शावक फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन नवजात शावकों की विशेष देखभाल कर रहा है और उनकी सुरक्षा तथा स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: