राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 24 और 25 नवंबर को ओडिशा दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रपति इन दो दिनों के दौरान भुवनेश्वर और कटक में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों शहरों की कई सड़कों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये प्रतिबंध ओडिशा अर्बन पुलिस एक्ट, 2003 की धारा 28 और भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट (ट्रैफिक एवं सार्वजनिक व्यवस्था) विनियम, 2008 के नियम 36 के तहत लगाए गए हैं। 24 नवंबर को तीन चरणों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पहला चरण: दोपहर 12:20 बजे से 12:40 बजे तक
एयरपोर्ट स्क्वायर से हॉस्पिटल स्क्वायर और एजी स्क्वायर होते हुए लोक भवन स्क्वायर की ओर बाएं मुड़ने वाले मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
दूसरा चरण: दोपहर 3:50 बजे से शाम 4:50 बजे तक
लोक भवन स्क्वायर से पावर हाउस स्क्वायर, 120 बटालियन स्क्वायर, शास्त्री नगर स्क्वायर, बेहरा साही स्क्वायर और जयदेव विहार स्क्वायर होते हुए आगे जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान अचार्य विहार स्क्वायर, वाणी विहार स्क्वायर और सत्संग विहार की ओर सर्विस रोड से होते हुए रसूलगढ़ फ्लाईओवर, पलासुनी स्क्वायर, पहाल स्क्वायर, फुलनखरा स्क्वायर, प्रतापनगरी, तेलेंगापेंठ, बालिकुडा स्क्वायर, लिंक रोड फ्लाईओवर और ओएमपी फ्लाईओवर तक आवागमन बंद रहेगा।
इसके बाद सर्विस रोड से शिखरपुर स्क्वायर और कालियाबुड़ा स्क्वायर होते हुए जोब्रा एनीकट स्क्वायर, मातामठ स्क्वायर, सिल्वर सिटी बोट क्लब स्क्वायर और गड़गड़िया मंदिर स्क्वायर तक का मार्ग भी प्रतिबंधित रहेगा।
तीसरा चरण: रात 8 बजे से 9:05 बजे तक
गडगड़िया मंदिर स्क्वायर से सिल्वर सिटी बोट क्लब स्क्वायर, मातामठ स्क्वायर, जोब्रा एनीकट स्क्वायर और कालियाबुड़ा स्क्वायर होते हुए वापसी का मार्ग बंद रहेगा।
इसके बाद सर्विस रोड से शिखरपुर स्क्वायर, ओएमपी फ्लाईओवर और लिंक रोड फ्लाईओवर होते हुए बालिकुडा स्क्वायर, तेलेंगापेंठा, प्रतापनगरी, फुलनखरा स्क्वायर, पहाल स्क्वायर और रसूलगढ़ फ्लाईओवर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
यह मार्ग जयदेव विहार फ्लाईओवर के शुरुआती बिंदु तक बंद रहेगा। वहां से सर्विस रोड होते हुए जयदेव विहार स्क्वायर, बेहरा साही स्क्वायर, शास्त्री नगर स्क्वायर, 120 बटालियन स्क्वायर और पावर हाउस स्क्वायर के रास्ते लोक भवन स्क्वायर तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
25 नवंबर (बुधवार) को ट्रैफिक प्रतिबंध
25 नवंबर को दो चरणों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पहला चरण: सुबह 9:20 बजे से 9:40 बजे तक
लोक भवन स्क्वायर से एजी स्क्वायर होते हुए पीएमजी स्क्वायर, रवींद्र मंडप स्क्वायर और केसरी टॉकीज लेन तक का मार्ग बंद रहेगा। इसके बाद दाएं मुड़कर डॉ. अभिन चंद्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
दूसरा चरण: सुबह 10:30 बजे से 10:45 बजे तक
डॉ. अभिन चंद्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से वापसी के मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान केसरी टॉकीज लेन से दाएं और फिर रवींद्र मंडप स्क्वायर, पीएमजी स्क्वायर, एजी स्क्वायर तथा हॉस्पिटल स्क्वायर होते हुए एयरपोर्ट स्क्वायर तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस कमिश्नरेट ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से प्रतिबंधित मार्गों से बचने तथा जहां संभव हो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। लोगों को अपनी यात्रा पहले से निर्धारित करने, अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
हालांकि, इस दौरान फायर सर्विस और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।