सीएसआर पुरस्कार समारोह में सोआ को किया गया सम्मानित

  • Apr 22, 2024
Khabar East:SOA-honoured-at-CSR-Awards-function-in-New-Delhi
भुवनेश्वर, 22 अप्रैल:

शिक्षा '' अनुसंधान डीम्ड यूनिवर्सिटी (सोआ) को रविवार को नई दिल्ली में आयोजित सीएसआर पुरस्कार समारोह में कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू (सीएसआर) द्वारा तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

सोआ डीम्ड यूनिवर्सिटी को 2024 के लिए सीएसआर एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च (आईटीईआर),सोआ के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संकाय को सीएसआर टॉप लीडिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का पुरस्कार मिला।

स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, सोआ के आतिथ्य और पर्यटन प्रबंधन संकाय को सीएसआर टॉप होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुरस्कार प्रदान किया गया।

सोआ के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोजरंजन नायक के विशेष कर्तव्य अधिकारी, प्रीतम नायक ने नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में आयोजित समारोह में सीएसआर के अध्यक्ष डॉ. एसके सचदेवा

से तीन पुरस्कार प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में देश भर से 100 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: