सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • Apr 15, 2026
Khabar East:Samrat-Chaudhary-takes-oath-as-Chief-Minister-of-Bihar
पटना,15 अप्रैलः

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले सीएम बन गए हैं। राज्यपाल अता हसनैन ने बुधवार को उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है उनके साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है

 पिछले कई दिनों से बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा था सम्राट चौधरी शुरू से ही सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इससे पहले मंगलवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाईटेड की तरफ से दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल अता हसनैन ने उपमुख्यमंत्री पद की शपद दिलाई है

 सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है इस दौरान बीजेपी और जेडीयू समेत एनडीए के बड़े नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाईयों का दौर शुरू हो गया है

Author Image

Khabar East

  • Tags: