सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नये मुख्यमंत्री,बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

  • Apr 14, 2026
Khabar East:Samrat-Chaudhary-to-be-Bihars-New-Chief-Minister-Decision-Sealed-at-BJP-Legislative-Party-Meeting
पटना,14 अप्रैलः

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब बीजेपी का मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व करेगा। उन्हें बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने दो दशक से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात करके उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा।

 इसी के साथ नई सरकार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नया नेता चुन लिया गया है। वर्षों बाद बीजेपी का सपना सच होने जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधान मंडल दल के तमाम नेता बैठक में मौजूद रहे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: