दरभंगा में बाल सुधार गृह में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

  • Oct 11, 2025
Khabar East:The-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-juvenile-home-in-Darbhanga
दरभंगा,11 अक्टूबरः

दरभंगा के बाल सुधार गृह में एक किशोर की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी बाल सुधार गृह पहुंच कर जांच में जुटे हैं।

 बताया जा रहा है कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में हुए चोरी के एक मामले में बाल सुधार गृह में किशोर बंद था। किशोर का फंदे से लटका शव मिला है। आत्महत्या या हत्या पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह का मामला है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: