बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार

  • Nov 27, 2025
Khabar East:10000-rupees-will-be-deposited-in-the-accounts-of-10-lakh-women-in-Bihar
पटना,27 नवंबरः

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। वहीं योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम नीतीश महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हंस्तातरित करेंगे। बाकी बची लाभार्थियों के खातों में भी जल्दी ही पैसे भेजे जाएंगे। जानकारी हो कि 10 लाख महिलाओं में ग्रामीण इलाकों की करीब 9.5 लाख और शहरों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं जो कि जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। अब तक योजना से 1.40 करोड़ महिलाओं को फायदा मिल चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र महिला को योजना का लाभ मिले। 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। बाकी सभी पात्र महिलाओं के भी बैंक खातों में जल्द ही 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। बता दें कि हाल ही में जीविका से जुड़ी महिलाओं में से 13 लाख ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इन महिलाओं की जांच पूरी होते ही सबको राशि भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर, 2025 को बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत करते हुए राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये अंतरित किए थे। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनकी पसंद की आजीविका शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: