ओडिशा में 15 स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे

  • Nov 27, 2025
Khabar East:Cold-Wave-Returns-To-Odisha-Temperature-Dips-Below-15°C-In-15-Places
भुवनेश्वर, 27 नवंबरः

कुछ समय की राहत के बाद ओडिशा में सर्दी लौट आई है राज्य भर में 15 स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौरतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चार जगहों पर तापमन 12 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे मौसम और भी ठंडा हो जाएगा।

कोल्ड वेव जारी रहने की उम्मीद है, गुरुवार और शुक्रवार को अंदरूनी और दक्षिणी ओडिशा के ज़्यादातर इलाकों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस  से नीचे रहने की संभावना है। हालांकि, 2 दिनों के बाद, अगले 5 दिनों में रात के टेम्परेचर में 2-3 डिग्री सेल्सियस  की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

 मंगलवार रात जी उदयगिरी में सबसे कम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया, इसके बाद दारिंगबाड़ी (10°C), राउरकेला (10.1°C), झारसुगुड़ा (10.4°C), फूलबानी (12°C), क्योंझर (12.5°C), सुंदरगढ़ (12.6°C), कोरापुट (13.2°C), बारीपदा (12.6°C), भवानीपटना (13.8°C), रंगपुर (13.8°C), भद्रक (14°C), ढेंकनाल (14.1°C), रायगढ़ा (14.4°C) और संबलपुर में (15.2°C) तापमान रिकॉर्ड किया गयावहीं, कटक में रात का रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि भुवनेश्वर में 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: