रांची में बनेगा मॉडल कॉरिडोर

  • Jul 05, 2026
Khabar East:A-model-corridor-will-be-built-in-Ranchi
रांची,05 जुलाईः

शहर को जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने बड़े स्तर पर मॉडल कॉरिडोर विकसित करने की योजना शुरू कर दी है। इसके तहत नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बाइपास, कैलाशपति मिश्र चौक, सिरमटोली, इंदिरा गांधी चौक, चुटिया होते हुए बहु बाजार तक विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की रणनीति तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण, फुटपाथों की स्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, सफाई, हरित क्षेत्र, रोड मीडियन, सार्वजनिक सुविधाओं, होर्डिंग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थिति का बिंदुवार आकलन किया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

 योजना के तहत जिन स्थानों पर फुटपाथ नहीं हैं, वहां नए फुटपाथ बनाए जाएंगे। वहीं, अतिक्रमण से घिरे फुटपाथों को खाली कराया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। मॉडल कॉरिडोर में स्थित सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच होगी। बिना वैध लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 शहर के सौंदर्यीकरण के लिए रोड मीडियन पर आकर्षक बागवानी, खाली दीवारों पर पेंटिंग, झाड़ियों की नियमित कटाई और प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: