पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा

  • Sep 17, 2025
Khabar East:BJP-launches-Seva-Pakhwada-on-PM-Modis-birthday
रांची,17 सितंबरः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। वहीं आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया।बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल की सफाई करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर वृक्षारोपण किया गया और मिठाईयां भी बांटी गई।

 प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर हम सभी उन्हें बधाई देते हैं। उनके नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा होगा और आज भारत हर क्षेत्र में विकास की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य भर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: