मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आज शाम पांच बजे होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कैबिनेट की बैठक में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत सभी मंत्री और वरीय अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में युवाओं के रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य,नई विकास योजनाओं और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार ने वर्ष 2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। इसी दिशा में कई विभागों में नई भर्तियों और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में महिलाओं,विधवाओं,वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों के कल्याण से जुड़ी नई योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है।
इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर भी मुहर लगने की संभावना है।