ओडिशा के नये राज्यपाल को सीएम माझी ने दी बधाई

  • Oct 13, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Congratulates-Braj-Mohan-Ram-On-Appointment-As-New-Odisha-Governor
भुवनेश्वर,13 अक्टूबरः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री माझी ने राज्य के विकास के लिए सहयोग, आशावाद और साझा दृष्टिकोण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक समृद्ध, समावेशी और विकसित ओडिशा के निर्माण के लिए राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों में नए राज्यपाल के मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद है।

 माझी ने यह भी आशा व्यक्त की कि राजभवन में राम का कार्यकाल सेवा भावना को और मजबूत करेगा तथा ओडिशा की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ओडिशा के माननीय राज्यपाल नियुक्त होने पर श्री ब्रज मोहन राम जी को हार्दिक बधाई। एक समृद्ध, समावेशी और विकसित ओडिशा निर्माण के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों में मैं उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा करता हूं। आशा है कि उनका कार्यकाल सेवा भावना को और मजबूत करेगा तथा जनता की आकांक्षाओं को साकार करने में योगदान देगा। मैं उनके सफल और सार्थक कार्यकाल की कामना करता हूं।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों के बड़े फेरबदल के तहत ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। वह वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे, जिन्होंने जनवरी 2025में पदभार संभाला था।

68 वर्षीय ब्रज मोहन राम झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वह पलामू लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: