विभूति भूषण प्रधान के निधन पर सीएम माझी ने जताया शोक

  • Jun 05, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Mourns-Demise-Of-Ex-Keonjhar-BJP-President-Bibhuti-Bhushan-Pradhan
भुवनेश्वर,05 जूनः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंदुझर जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विभूति भूषण प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुःख हुआ है।

प्रधान के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक मिलनसार, निर्भीक और जनकल्याणकारी व्यक्तित्व के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। केंदुझर जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और आत्मीय व्यवहार उन्हें सभी के करीब लाता था।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन राज्य की राजनीति और विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

 मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: