मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुभद्रा योजना की चौथी किस्त पात्र महिला लाभार्थियों को वितरित की।
पुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1.2 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की।
आज कुल 1,02,12,665 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मिली। इस दौरान 5,106 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाली 36,385 लाभार्थियों को भी सुभद्रा योजना की राशि दी जाएगी।
सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अप्रैल में 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। जो महिलाएं पहले ही 21 वर्ष की हो चुकी हैं, उन्हें दूसरी किस्त प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रभाति परिड़ा भी मौजूद थीं। इस योजना में 2 लाख 13 हजार नई लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है।
यह पहल राज्य में महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।