सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

  • Sep 09, 2025
Khabar East:CRPF-jawan-shot-himself-officers-engaged-in-investigation
सुकमा,09 सितंबरः

नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। इंजरम स्थित 219 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में ये घटना घटी है। रात करीब 10.30 बजे जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना में मौके पर ही जवान की मौत हो गई। छजवान का नाम नीलेश कुमार गर्ग था। जो मध्यप्रदेश का निवासी था। नीलेश सीआरपीएफ की 219वीं वाहिनी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से गोली चलाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हुई। घटना स्थल से पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों को छह पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पत्र की सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है और इसी आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

 घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत कैंप पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस आत्मघाती कदम ने कैंप के अन्य जवानों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि नीलेश कुमार गर्ग लंबे समय से सुकमा जैसे अतिसंवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात थे।

 इससे पहले 22 अगस्त को सुकमा के ही मिनपा कैंप में भी जवान ने खुद को गोली मारी थी।मृतक जवान की पहचान शशि भूषण कुमार के रूप में हुई थी।जवान छुट्टी काटकर अपने घर से लौटा था। इसके बाद उसने अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी। इसके बाद ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: