गंजाम में बालू तस्करी पर नकेल: ऋषिकुल्या नदी से 13 ट्रैक्टर जब्त

  • Apr 19, 2026
Khabar East:Crackdown-On-Sand-Smuggling-In-Ganjam-13-Tractors-Seized-From-Rushikulya-River
भुवनेश्वर,19 अप्रैलः

बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंजाम जिला प्रशासन ने पुरुषोत्तमपुर ब्लॉक के कविसूर्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाचाई गांव के पास रषिकुल्या नदी से हो रहे अवैध बालू उत्खनन पर अचानक छापेमारी की।

 विशेष सूचना के आधार पर रविवार तड़के पुरुषोत्तमपुर तहसीलदार, खनन अधिकारी और कविसूर्यनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू घाट पर छापा मारा। मौके पर 13 ट्रैक्टर नदी तल से अवैध रूप से निकाली गई बालू लोड करते हुए पाए गए।

 टीम को देखकर बालू तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने सभी 13 ट्रैक्टर जब्त कर वाहन मालिकों को कानूनी नोटिस जारी किया।

 अवैध खनन को रोकने के लिए घाट पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई और चेतावनी के तौर पर लाल झंडा भी फहराया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: