उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने राज्यपाल को सौंपा कृषि नेतृत्व पुरस्कार

  • Jul 12, 2025
Khabar East:Dy-CM-KV-Singh-Deo-Presents-Agriculture-Leadership-Award-To-Governor-Haribabu-Kambhampati
भुवनेश्वर,12 जुलाईः

उपमुख्यमंत्री एवं कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री केवी सिंहदेव ने राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति को प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार प्रदान किया।

राज्यपाल ने कृषि के क्षेत्र में राज्य की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की। नौ जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित 16वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन में ओडिशा को कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान दिया गया।

ओडिशा सरकार की ओर से यह पुरस्कार उपमुख्यमंत्री एवं कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने ग्रहण किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके साथ प्रमुख सचिव डॉ. अरविंद कुमार पाढ़ी भी उपस्थित थे।

 राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्गों, विशेषकर किसान भाइयों और बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि यह सम्मान इस क्षेत्र में और प्रगति के लिए प्रेरणा देगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: