मयूरभंज के उदला में नकली सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • Apr 02, 2026
Khabar East:Fake-Soft-Drink-Unit-Busted-In-Mayurbhanjs-Udala
बारीपदा,02 अप्रैलः

गर्मी के मौसम में सक्रिय नकली कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने उदला पुलिस के साथ मिलकर आज उदला ब्लॉक के रायडांडिया गांव में अवैध कोल्ड ड्रिंक निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पता चला कि रायडांडिया गांव निवासी सिपुन बेहरा अपने घर से ही बिना अनुमति के यह यूनिट चला रहा था। वह कथित रूप से हानिकारक रंग और रसायनों को मिलाकर फ्रेशब्रांड नाम से नकली सॉफ्ट ड्रिंक तैयार कर रहा था। बोतलों पर न तो निर्माण तिथि और न ही एक्सपायरी डेट अंकित थी, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की आशंका जताई गई है।

 अधिकारियों ने इस उत्पाद को धीमा जहरबताते हुए कहा कि इसे खुले बाजार में बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में भरी हुई और खाली बोतलें, लेबल, हानिकारक रंग, पैकिंग सामग्री तथा निर्माण मशीन जब्त की गई।

 आरोपी की दुकान से भी नकली सॉफ्ट ड्रिंक बरामद की गई। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: