शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे वर-वधु के पास मिला आग्नेयास्त्र

  • Feb 15, 2026
Khabar East:Firearms-found-with-bride-and-groom-who-had-come-to-register-their-marriage
बर्दवान,15 फरवरीः

बर्दवान जिले के गुलाबबाग मोड़ पर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार लड़की इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रही है। उसका घर बर्दवान शहर के शंखारीपुर इलाके में है। युवक का घर बांकुड़ा जिले के इन्दास थाना क्षेत्र में है। इस दिन वह युवक और लड़की गुलाबबाग मोड़ पर एक शादी के रजिस्ट्री ऑफिस में आवश्यक फॉर्म भरने आए थे। वहाँ से निकलते समय जब वे स्कूटी पर सवार हो रहे थे, पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बैग की तलाशी लेने पर एक छह छर्रा रिवॉल्वर बरामद हुआ। उस परीक्षार्थी लड़की के परिवार के एक संबंधी ने कहा, जानबुझ साजिश के तहत किसी ने यह काम किया है। वह इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रही है। वह लड़का भी स्कूल सर्विस कमीशन के माध्यम से नौकरी पाने वाला है। बहुत जल्द उसे उसकी नौकरी में शामिल होना है।'

 इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। किसी ने उन्हें फंसाने के लिए यह काम किया है, ऐसा लड़की के संबंधी ने दावा किया है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लगा कि उस लड़के और लड़की को फँसाने की योजना बनाई गई थी। इसलिए ऐसा किया गया। पुलिस के पास जो स्रोत से खबर आई थी, उसे भी खंगाला जा रहा है। सभी पहलुओं का विश्लेषण कर ही कार्रवाई की जाएगी। व्यक्तिगत बांड पर इन्हें छोड़ दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: