वकील पितबास पंडा हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार ब्रम्हपुर के पूर्व बीजद विधायक बिक्रम पंडा को जेल के अंदर सीने में दर्द की शिकायत के बाद ब्रम्हपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया, बाद में सर्जरी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने डेंटल ओपीडी में भी परामर्श लिया।
विक्रम पंडा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से झूठा फंसाया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जगन्नाथ मेरे साथ हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखना जरूरी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
वहीं, पंडा के समर्थक न्याय की मांग कर रहे हैं और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कड़ी निगरानी व्यवस्था बनाए रखी है।