इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी ने बंगाल में रोके सारे कामकाज

  • Apr 20, 2026
Khabar East:Indian-Political-Action-Committee-Halts-All-Operations-in-Bengal
कोलकाता,20 अप्रैलः

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) ने अपने सभी ऑपरेशन रोक दिए है। आईपैक के एक इंटरनल मेल से इस बात की पुष्टि हुई है। इस इंटरनेल मेल में कुछ कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए लिखा गया कि मैनेजमेंट ने बंगाल में अपने सभी ऑपरेशन को 20 दिनों के लिए रोकने का फैसला लिया है। मालूम हो कि आईपैक बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनाव प्रचार संभालने में जुटी थी। पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों बाद ही विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले टीएमसी का चुनाव प्रचार अभियान देखने वाली कंपनी का अपने सारे ऑपरेशन रोकना एक बड़ी बात मानी जा रही है। मालूम हो कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। आईपैक की ह्यूमन रिसोर्स टीम की ओर से रविवार रात को भेजे गए एक इंटरनल मेल में काम रोकने के फैसले के पीछे "कुछ कानूनी मुद्दों" का हवाला दिया गया है।

  इसमें कहा गया कि मैनेजमेंट ने पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया है। ईमेल में कहा गया कि संगठन कानूनी प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है और उसने भरोसा जताया कि "न्याय अपना रास्ता खुद बनाएगा। "आईपैक का यह इंटरनल मेल सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट हो रहा है। आईपैक के इंटरनल सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहा HR ईमेल असली है। कर्मचारियों और टीम के सदस्यों से 20 दिनों की छोटी छुट्टी लेने को कहा गया है, जिसके बाद आईपैक ने उम्मीद जताई है कि वह 11 मई तक फिर से एकजुट होकर हालात का जायजा लेगी और आगे के कदम तय करेगी

Author Image

Khabar East

  • Tags: