जाजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो 30 से अधिक मामलों में शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से 6 लाख रुपये नकद, 230 ग्राम सोना, 2 किलो 500 ग्राम चांदी व कई घातक हथियार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी देर रात घरों को निशाना बनाकर जाजपुर और आसपास के जिलों में दहशत फैला रहे थे। “नाइट स्वीपर” नाम से चलाए गए इस विशेष अभियान का नेतृत्व जाजपुर एसपी यस प्रताप श्रीमाल ने केंद्रीय डीआईजी सत्यजीत नायक के निर्देशन में किया।
जाजपुर सहित पड़ोसी जिलों की छह टीमों ने 50 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप इनकी गिरफ्तारी हुई। आरोपी जाजपुर, केंद्रापड़ा, पुरी और कटक जिलों के रहने वाले हैं।
केंद्रीय डीआईजी सत्यजीत नायक जाजपुर पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।