पार्टी को नई गति प्रदान करेगा नबीन का कार्यकालः सीएम साय

  • Jan 20, 2026
Khabar East:Naveens-tenure-will-give-new-momentum-to-the-party-CM-Sai
रायपुर 20 जनवरीः

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए यह दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नबीन का यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने नबीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

 नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। साय ने कहा कि नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: