बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने 17 दिसंबर 2025 को आयोजित ओटीईटी-2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएसई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए 1,53,747 अभ्यर्थियों में से 1,06,041 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण दर 68.97 प्रतिशत रहा। पेपर-1 में पास दर 71.16 प्रतिशत रहा, जबकि पेपर-2 में 68.06 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए।
उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं: [www.bseodisha.ac.in](http://www.bseodisha.ac.in)
सफल उम्मीदवार आज से शुल्क जमा कर डिजिटाइज्ड प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि असफल अभ्यर्थी 18 फरवरी 2026 तक अपनी OMR उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया है, “योग्य उम्मीदवार 12/02/2026 को शाम 4 बजे से हार्डकॉपी जारी होने तक बोर्ड की वेबसाइट से शुल्क जमा कर अपना डिजिटाइज्ड प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं हुए हैं, वे आज शाम 4 बजे से 18/02/2026 तक उसी वेबसाइट से अपनी OMR आंसर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।”
इस बीच, बीएसई ने घोषणा की है कि ओटीईटी- 2026 परीक्षा मई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।