ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनयतोष मिश्रा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में ओडिशा सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा वर्तमान में ओडिशा के कटक स्थित अपराध शाखा (सीआईडी-सीबी) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं पुलिस बल प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी है।
अधिसूचना में कहा गया है कि 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु पूरी होने पर उन्हें 30 नवंबर 2026 (दिन के दूसरे पहर) से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने की अनुमति दी गई है। उनका जन्म 3 नवंबर 1966 को हुआ था।
राज्यपाल के आदेश से गृह विभाग ने 18 नवंबर को अधिसूचना संख्या 40784/IPS जारी की है।