ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति और प्रथम महिला जयश्री कंभमपति ने शनिवार को महालया के अवसर पर संबलपुर स्थित मां समलेश्वरी मंदिर का दौरा किया और देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल ने मां समलेश्वरी से राज्य के लोगों की समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। महालया के अवसर पर मां समलेश्वरी को पवित्र धवलमुखी वेश में सजाया गया था।
देवी के इस विशेष वेश में दर्शन करने के लिए मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पश्चिम ओडिशा के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में महालया के अवसर पर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
इससे पहले दिन में राज्यपाल ने हीराकुद बांध का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महानदी पर बने विशाल बांध और इसके विस्तृत जलाशय का निरीक्षण किया।