ओडिशा सरकार ने ‘ज्ञानोदय – केजी से पीजी फ्री’ योजना के तहत पात्र उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए पहली किस्त के रूप में 9.56 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने गुरुवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल के जरिए यह जानकारी दी।
यह राशि कुल प्रावधान का 10 प्रतिशत है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए यूजी प्रवेश के पहले चरण के बाद यह राशि एसएएमएस के माध्यम से सीधे संबंधित संस्थानों को उपलब्ध कराई गई है।
मंत्री ने बताया कि 14.34 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त, जो कुल प्रावधान का 15 प्रतिशत है, जल्द ही जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ‘ज्ञानोदय – शिक्षा से समृद्धि’ योजना के तहत ओडिशा सरकार केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।