पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि इसी सीट से भाजपा केनेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी चुनवा लड़ेंगे। सुवेंदु अधिकारी को भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि, पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 उम्मीदवार SC-ST और 47 अल्पसंख्यक समुदाय से शामिल हैं।
टीएमसी के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो, दम दम उत्तर सीट से चंद्रिमा भट्टाचार्य, कमरहटी सीट से मदन मित्रा, कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष और श्यामपुकुर सीट से डॉ. शशि पांजा को मैदान में उतारा गया है।