पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के रानीपुर नहर में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया एवं दोनों शव को बाहर निकला गया।
घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ट्रैक्टर खेत से धान लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गई।